{"_id":"63bc5b8aaf3493352d343c51","slug":"case-file-against-rudhauli-chairman-basti-news-gkp4637923200","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुधौली चेयरमैन पर 21 लाख रुपये गबन का मुकदमा, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुधौली चेयरमैन पर 21 लाख रुपये गबन का मुकदमा, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 10 Jan 2023 04:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:57 PM IST
सार
चेयरमैन धीरेसेन निषाद ने कहा कि इस तरह का कोई प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही मेरे द्वारा किसी तरह का कोई गबन किया गया है। राजनीतिक विरोधी मुझे फर्जी तरीके से फंसाने की साजिश कर रहे हैं। मेरे विरुद्ध रची जा रही इस तरह की साजिशों के संबंध में मैंने पहले ही रुधौली थाने पर तहरीर दी है, लेकिन उस पर प्रभारी निरीक्षक ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद पर पुलिस ने 21 लाख रुपये गबन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह केस जिला न्यायालय एसीजेएम प्रथम के आदेश पर किया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी आकाश वर्मा ने न्यायालय के समक्ष बताया कि वर्ष 2019 में चेयरमैन धीरसेन निषाद ने अपने फर्म यंग कंस्ट्रक्शन के कागजात पर मेरे फर्म सत्यम कंस्ट्रक्शन से फरवरी 2019 से अक्तूबर 2019 के बीच कुल 21,23,520 रुपये की इंटरलाकिंग सीमेंट ईंट खरीदी थी।
विज्ञापन
जिसके भुगतान के तौर पर महज पचास हजार की धनराशि उन्हें प्राप्त हो सका। बकाए की लंबी राशि को देखते हुए जब चेयरमैन से बकाया मांगा गया तो उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन का बहाना बनाकर बकाया देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
बकाया के लिए कोरोना कॉल से लेकर अब तक चेयरमैन से कई बार बातचीत हुई, लेकिन चेयरमैन मामले को टालते रहे। आकाश ने बताया कि 13 अक्तूबर 2022 को शाम लगभग आठ बजे जब उनके चाचा राजकुमार उर्फ राजू चौधरी बकाया मांगने के लिए चेयरमैन के दरवाजे पर गए तो चेयरमैन व उनके दो सहयोगियों ने विवाद कर लिया। बकाया न देने की बात कहते हुए तथा गाली दी। जान से मारने की धमकी भी दी।
इसी बीच आकाश भी मौके पर पहुंच गए तो चेयरमैन ने उन्हें भी धमकी देते हुए अपने घर से भगा दिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने रुधौली प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा को मामले में चेयरमैन धीरसेन निषाद के विरुद्ध धोखाधड़ी व मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी मामले में फंसाया जा रहा : धीरसेन