{"_id":"67928e067ef679626707d8e4","slug":"case-against-illegal-cutting-of-43-teak-trees-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130915-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सागौन के 43 पेड़ अवैध रूप से काटने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सागौन के 43 पेड़ अवैध रूप से काटने पर केस
विज्ञापन
बभनान। अवैध रूप से सागौन के 43 हरे पेड़ों के काटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिओम पांडेय, वन रक्षक धर्मेंद्र यादव की टीम ने आरोपी पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनगर रेंज सोनल वर्मा ने बताया कि विकास खंड गौर के ग्राम ऐनपुर में सुभाष नारायण सिंह थाना पैकोलिया व ठेकेदार हरिंदर चौधरी निवासी महाराजगंज ऐनपुर में लगभग 43 पेड़ सागौन का अवैध रूप से कटवा लिए। इनमें 20 पेड़ एक से दो फीट मोटाई तथा शेष अन्य श्रेणी के हैं। इनके विरुद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत अवैध कटान का केस दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की गई। संवाद