फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against husband, mother-in-law, father-in-law and brother-in-law for dowry harassment

Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति-सास-ससुर और देवर के खिलाफ केस

Sun, 28 Sep 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case against husband, mother-in-law, father-in-law and brother-in-law for dowry harassment
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पैकोलिया गांव की विवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 19 मई 2024 को गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी संदीप कुमार से हुई। दूसरी बार विदा होकर ससुराल जाने पर पति संदीप कुमार, सास प्रेमा देवी, ससुर जिवलाल और देवर कमलेश कुमार ने कार और व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये की मांग की और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसका पति उपहार में दिए सामान को बेचकर शराब पीता, मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था। 25 मई 2025 को उसे कमरे में बंद कर पीटा गया और स्त्री धन छीनकर घर से भगा दिया। वह वर्तमान में मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि आरोपियों पर डीपी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना की गुण-दोष के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed