{"_id":"6681cc387909219ccf0ce3d7","slug":"case-against-four-including-husband-in-death-of-newly-married-woman-basti-news-c-207-1-sgkp1006-119650-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवविवाहिता की मौत में पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवविवाहिता की मौत में पति समेत चार पर केस
Mon, 01 Jul 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के महुलानी बुजुर्ग गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महुलानी बुजुर्ग गांव में नवविवाहिता की संदिघ परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
कप्तानगंज क्षेत्र के महुलानी बुजुर्ग के सचिन सोनी पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। सचिन की शादी 30 मई 2023 को पिलखाव की रहने वाली रीमा सोनी पुत्री नन्हेलाल सोनी के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक दोनों का संबंध ठीक रहा। बाद में संबंध में बिखराव आ गया। किसी न किसी बात पर परिवार में विवाद होता था।
रीमा के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को ससुराली प्रताड़ित करते थे। शनिवार की शाम छह बजे रीमा सोनी (22) का शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे से लटका मिला था। रीमा के पिता नन्हे लाल सोनी की तहरीर पर पुलिस ने पति सचिन सोनी, ससुर अर्जुन सोनी, देवर सनी सोनी और ननद नंदनी सोनी पर गैर इरादत हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज करलिया गया है।