फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against 46 villagers for blocking Bansi Road

Basti News: 46 ग्रामीणों पर बांसी रोड जाम करने पर केस

Wed, 13 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Case against 46 villagers for blocking Bansi Road
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में पुलिस के खिलाफ सोमवार को मार्ग जाम कर प्रदर्शन करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। बांसी हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद व 30 अज्ञात ग्रामीणों पर बलवा व लोगाें को बल पूर्वक रोकने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मनौरी चौकी प्रभारी संजय कुमार ने तहरीर देकर तेनुआ निवासी विकास चौधरी, मोनू चौधरी, प्रेमचंद चौधरी, आलोक चौधरी, सचिन चौधरी, मझौआ मीर निवासी सूर्यप्रकाश मिश्र, फैय्याज अहमद, वंशीधर निवासी बेलभरिया, चन्द्रेश सोनी निवासी मझौवा जगत, अवनीश निवासी मंझरिया, विश्वनाथ निवासी बेलभरिया, जाहिद निवासी पड़िया, प्रभात शुक्ल निवासी बेलभरिया, प्रमोद निवासी पड़िया और जयपाल सिंह निवासी गंधरिया गजराज थाना वाल्टरगंज नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ व महादेवा गांव के सात घरों का चोरों ने ताला तोड़ा था। पांच घरों से लाखों रुपये की जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। जमीन के अंदर सीमेंट की टंकी बनाकर रखे गहने भी चोर जमीन खोदकर उठा ले गए थे। इन घटनाओं में चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पाई। इससे लोगों में भय और गुस्सा है। इसी बीच रविवार की रात तेनुआ से सटे पडि़या गांव के दो घरों में फिर चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह इसकी जानकारी हाेने पर आसपास गांव के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे ग्रामीण लामबंद होकर सड़क पर निकल पड़े और बस्ती-बांसी हाईवे मार्ग के पड़िया चौराहे पर इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed