{"_id":"658c6c63d1077d8bef049116","slug":"case-against-13-businessmen-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9097-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधीरात में चहारदीवारी गिराने पर 13 व्यापारियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधीरात में चहारदीवारी गिराने पर 13 व्यापारियों पर केस
Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
- पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड का मामला
- बस्ती खास मोहल्ले में रास्ते का चल रहा है विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन रोड किनारे बस्ती खास मोहल्ले में रास्ते का विवाद दो दिन से चल रहा है। आधी रात को एक पक्ष ने चहारदीवारी गिरा दी। इस मामले में पुरानी बस्ती थाने में 13 व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि व्यापारियों ने चहारदीवारी गिराई। विरोध करने पर धमकाया था।
स्टेशन रोड निवासी अनिल कुमार डिडवानिया ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी। अनिल ने बताया कि 24 दिसंबर को रात साढ़े 11 बजे कुछ पड़ोसियों ने कुछ लोगों के सहयोग से अपने फायदे के लिए चहारदीवारी गिरा दी। अनिल डिडवानिया के मुताबिक दीवार गिराने के बारे में पूछने पर आरोपी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह के मुताबिक नई बाजार निवासी गोपाल डिडवानिया, अजय डिडवानिया, अभिषेक डिडवानिया, हर्पित डिडवानिया, हिमांशु डिडवानिया, प्रेम कुमार अग्रवाल, विमल गोयल, संतोष शर्मा, अजित कुमार, सोनू गुप्ता, शमसुद्दीन, जयनारायण सिंह और राजेश कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्राधिकरण में रास्ते को लेकर शिकायत
जिस चहारदीवारी को गिराने की बात सामने आई। वहां रास्ते का विवाद पहले से चल रहा है। निर्माण करा रहे पक्ष के अनिल कुमार डिडवानिया का कहना है कि उनका पुराना मकान है। उस जमीन की न्यायालय से डिग्री हुआ था। हमें उस पर बाउंड्रीवाल बनाने का अधिकार है। इसलिए वह बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए हमारा नुकसान कर दिया। वहीं उसी मोहल्ले के रहने वाले दूसरे पक्ष के राजेश कुमार गुप्ता, विमल गोयल, प्रेम कुमार अग्रवाल, संतोष सिंह, अजीत कुमार, शंभू सोनी, सोनू गुप्ता, पप्पू बरनवाल, शमसुद्दीन, मो. जहीर, मो. जुनैद, संतोष शर्मा, शिवाकांत ने बस्ती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष/कमिश्नर व प्राधिकरण के सचिव को पत्र भेजकर शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि अनिल कुमार डिडवानिया रास्ते के लिए बहुत कम जमीन छोड़कर चहारदीवारी बनवा रहे हैं। इससे पीछे की कॉलोनी में जाने के लिए रास्ता काफी संकरा बच रहा है। प्राधिकरण के नियम का हवाला देते हुए कहा गया है कि उसके पीछे की कॉलोनी में 30 फिट रास्ता देकर मकानों के नक्शे पास हुए हैं। जबकि उस जगह केवल 15 फिट जगह बच रही है। इसकी जांच चल रही है।