फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Carpenter injured after being hit by vehicle dies

Basti News: वाहन की चपेट में आने से घायल बढ़ई की मौत

Sun, 08 Jun 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Carpenter injured after being hit by vehicle dies
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव के पास शनिवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से कारपेंटर (बढ़ई) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगउपुर निवासी 60 वर्षीय साहब राम उर्फ भगवान दास शर्मा का घर राम जानकी मार्ग के किनारे पर है। लोगों ने बताया कि घर के पूरब से लघुशंका करके वापस आ रहे थे। कलवारी से गायघाट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट आई और सड़क पर गिर गए। परिवार के लोग उनको सीएचसी कुदरहा ले गए। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टर ने उनको मृतक घोषित कर दिया। साहब राम कारपेंटर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी आकस्मिक मौत पर उन की पत्नी और चार बच्चे तथा तीन बच्चियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed