{"_id":"5e04f4988ebc3e87db426618","slug":"car-enters-hut-three-injured-including-driver-basti-news-gkp334820460","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार झोपड़ी में घुसी, चालक और दो लड़कियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार झोपड़ी में घुसी, चालक और दो लड़कियां घायल
विज्ञापन
हाईवे पर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसी कार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार झोपड़ी में घुसी, चालक और दो किशोरी घायल
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह फूलडीह गांव के अनियंत्रित होने से कार एक रिहायशी झोपड़ी में घुस गई। झोपड़ी में सो रहीं दो किशोरी और कार चालक घायल हो गए।
हादसा फोरलेन स्थित फूलडील गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। लखनऊ से बस्ती की ओर जा रही कार में ट्रक की साइड लग गई। कार चालक जिले के भदावल में एसबीआई शाखा में तैनात अश्वनी कुमार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रामबहादुर शर्मा के आरा मशीन की झोपड़ी में घुस गए। अश्वनी शिवा कॉलोनी थाना कोतवाली खीरी लखीमपुर के रहने वाले हैं। जबकि झोपड़ी में चारपाई पर सो रही फुलडीह गांव निवासी राम बहादुर शर्मा की दो बेटियां 17 वर्षीय सलोनी और 10 वर्षीय कामिनी घायल हो गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मशक्कत के बाद छप्पर को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। मौके पर पहुंची विक्रमजोत चौकी पुलिस ने बैंक में सूचना दी। इसके बाद अश्वनी कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बैंक स्टाफ और परिजनों के साथ भेज दिया गया।