{"_id":"6474f6bc3ec44420eb07b364","slug":"car-dumper-collision-six-people-including-innocent-injured-basti-news-c-7-1-186674-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार-डंपर में टक्कर, मासूम सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार-डंपर में टक्कर, मासूम सहित छह लोग घायल
Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी मार्ग पर पड़िया चौराहे पर सोमवार शाम करीब चार बजे मिट्टी लदे डंपर में कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार दो महिलाओं व एक मासूम सहित छह लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी निवासी संतोष गुप्ता रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी अपनी बहन सुनीता पत्नी पिंटू व गुडि़या के साथ भतीजे कान्हा के मुंडन संस्कार में भदेश्वरनाथ शिव मंदिर पर गये थे। मुंडन संस्कार समाप्त होने के बाद बहन को उसके घर मुंगरहा छोड़ने जा रहे थे। पड़िया चौराहे पर इनकी कार व मिट्टी लदे डंपर से टकरा गई। कार के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार संतोष गुप्ता, विक्रम, सोनू, गुड़िया, सुनीता तथा कान्हा घायल हो गये। जिसमें सुनीता व गुड़िया को काफी चोटें आई हैं।