{"_id":"673252ff270ebdf90a028d34","slug":"car-collides-with-tree-due-to-sudden-tire-burst-nine-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127142-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अचानक टायर फटने से पेड़ में टकराई कार, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अचानक टायर फटने से पेड़ में टकराई कार, नौ घायल
Tue, 12 Nov 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अगला टायर फटने की वजह से सोमवार की सुबह सोनहा क्षेत्र के बढ़या कला गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार सवार नौ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र मिश्र ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ भेजवाया। यहां से सभी घायलों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोरखपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के बक्सीपुर चौरइया गली निवासी सहबाज अपने परिवार के साथ बलरामपुर जनपद में अपनी बहन के घर मुंडन संस्कार में गए थे।
सोमवार की सुबह बलरामपुर से लौटतेसमय बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बढ़या कला के सामने कार का अगला टायर दग गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क की दाई तरफ पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार सवार सहबाज, उनकी मां रिजवाना खातून, पत्नी उजमा, खुशी निवासी चौरइया गली बक्सीपुर गोरखपुर, रिश्तेदार आमिना खातून, फातिमा खातून, हिदाया हुसैन, बाबू उर्फ फहर, अफजा निवासी कटरा निकट पिंडारी अस्पताल बस्ती थाना कोतवाली घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और सभी को कार से बाहर निकाला।र