फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candidates will be able to travel for free to the examination center

सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षा केंद्र तक मुफ्त में सफर कर सकेंगे अभ्यर्थी

Sat, 17 Aug 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to travel for free to the examination center
परिवहन निगम ने बनाई व्यवस्था, कलक्ट्रेट में अधिकारियों ने की मंत्रणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों को घर से केंद्र तक फ्री यात्रा कराने की योजना बनाई है। अभ्यर्थियों को 23, 24, 25 अगस्त और 30 एवं 31 अगस्त को घर से केंद्र और केंद्र से घर तक फ्री यात्रा कराने का इंतजाम किया है। अभ्यर्थियों को इसका लाभ लेने के लिए एडमिट कार्ड की दो फोटो कॉपी पास रखनी होगी। बस में परिचालक को एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। इस आधार पर उनसे किराये नहीं वसूले जाएंगे। बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के रूट पर जाने वाली किसी भी निगम की बस में किराया देने की आवश्यकता नहीं है।
उधर, पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर व परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के अधिकारी, कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर चर्चा की। सभी को अपने-अपने स्तर पर कोई शिथिलता न बरतते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

...
महिलाओं को आज आधीरात से मुफ्त सफर
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को मुफ्त में सफर कराने की व्यवस्था रविवार को आधीरात से शुरू हो जाएगी। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि 18 अगस्त को रात 12 बजे से 19 अगस्त को रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। जिसके तहत महिलाओं को रोडवेज की किसी भी बस में सफर करने के लिए किराया देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed