फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Call to participate in the restoration of Manorama river

Basti News: मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार में हिस्सा लेने का आह्वान

Sun, 09 Apr 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Call to participate in the restoration of Manorama river
पंडूल घाट पर मनोरमा की सफाई अभियान का फावड़ा चलाकर शुभारंभ करते सांसद हरीश द्विवेदी और डीएम प्रि
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरुकहवा के पंडूल घाट स्थित मनोरमा नदी के तट पर शनिवार को मनरेगा योजना के तहत नदी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने पूजन अर्चन किया। तीनों ने फावड़ा चलाकर कार्य शुभारंभ कराया। सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी से अपील किया कि मनोरमा के जीर्णोद्धार में हिस्सा लें। कहा कि यह पौराणिक नदी हमारी सभ्यता से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विलुप्त हो रही पौराणिक नदियों के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर ये योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नदी, तालाब, पोखरा, कुएं ही जलस्रोत हैं। यदि इनका संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए तरसना पड़ जाएगा। यह नदी पांच ब्लॉकों के 94 गांवों से होकर बहती है। नदी का सर्वे कराकर सफाई कराई जा रही है। इसके बाद घाटों का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि नदी में कूड़ा कचरा जाने से रोकने के लिए सभी का प्रयास करना होगा। मनोरमा को अविरल बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। मौके पर बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत शेषराम दिवाकर, सुनील सिंह, साधू सोनकर, विनय सिंह सोनू, राजेश यादव, लल्लू सिंह, राम जियावन, दिनेश शर्मा, दिनेश शुक्ला, निखिल दुबे, प्रकाश मोहन, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed