{"_id":"5d6d5aca8ebc3e0135498899","slug":"businessman-shot-dead-basti-news-gkp319915562","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.... सरिया,सीमेंट व्यवसाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो.... सरिया,सीमेंट व्यवसाई की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया बाजार में मखनू चौधरी को गोली लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलि?
- फोटो : BASTI
सरिया-सीमेंट व्यवसाई की गोली मारकर हत्या
फोटो
दुकान पर आकर बैठते ही बदमाशों ने मारी गोली
अयोध्या जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर होने पर हुई मौत
परशुरामपुर के करमिया निवासी मशानू की खम्हरिया है दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के खम्हरिया बाजार में सुबह 8:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने 50 वर्षीय दुकानदार पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ चार गोलियां दागी गईं। इससे बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसाई विजय बहादुर उर्फ मखनू लहूलुहान हो गए। आननफानन में परिवार के लोग अयोध्या जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो खोखे बरामद किया। घटना के पीछे गांव की राजनीति बताई ज रही है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
परशुरामपुर थाने के करमिया गांव निवासी विजय बहादुर उर्फ मखनू की खम्हरिया के पास सरिया-सीमेंट की दुकान है। सुबह दुकान की साफ-सफाई के बाद जैसे ही कुर्सी पर बैठे, बाइक सवार तीन बदमाश श्रंगीनारी की तरफ सेे आ धमके। उन्हें देखते ही मखानू असहज हुए। इसी बीच बाइक पर बीच में बैठे बदमाश ने तमंचा तान दिया। उसकी हरकत भांपकर कुर्सी से जैसे ही उठे तभी बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से मखानू जमीन पर गिर पड़े। हमलावर हवाई फायर करते हुए वापस श्रंगीनारी की तरफ भाग गए। घटना के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसी दौरान घायल के घर सूचना दी। परिवार के लोग आननफानन में जिला अस्पताल अयोध्या ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां विजय बहादुर उर्फ मखानू ने दम तोड़ दिया। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। अभी तहरीर भी नहीं दी गई है।