{"_id":"5702b09f4f1c1bf957c8142f","slug":"businessman-outdoors-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापारी सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापारी सड़क पर
basti
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ गांधीनगर स्थित गांधी आश्रम के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ गांधीनगर स्थित गांधी आश्रम के सामने धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों में व्यापारी सेल के गठन की मांग की है। बाद में व्यापारियों ने एसडीएम को सीएम के नाम 16 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
मुख्यमंत्री के नाम दिए गए मांग पत्र में विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, सरकारी विभागों में ड्रेस कोड लागू करने, कर्मचारियों के नेम प्लेट की व्यवस्था करने, सिटीजन चार्टर लागू करने, पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत में अनाधिकृत टैक्सी स्टैंड की वसूली को समाप्त करने, शहर के नाला, नाली को नदियों से जोड़ने, निर्माणाधीन नालों पर ढक्कन लगाने सहित अन्य 16 मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर नंदकिशोर साहू, सूर्यकुमार शुक्ल, रमेश सिंह, आलम, अरुण, अशोक तिवारी, मो. जिशान, कमरूदीन, मो. आरिफ, मो. हसन, ध्रुवचंद्र, बैजनाथ अग्रहरि, भागवत प्रसाद, अमर सिंह, जगदंबा प्रसाद और रामकेवल सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।