फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Buses are being sent via Bareilly, not Agra...The journey to Delhi is being completed in 18 hours.

Basti News: आगरा नहीं बरेली होकर भेजी जा रही बसें....18 घंटे में पूरा हो रहा दिल्ली का सफर

Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Buses are being sent via Bareilly, not Agra...The journey to Delhi is being completed in 18 hours.
आगरा एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जाने में लगते हैं महज 12 घंटे
विज्ञापन

एआरएम बोले-राजस्व व यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली होकर जा रही बसें
बस्ती। रोडवेज की बसें अब डिपो से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद होकर दिल्ली भेजी जा रही हैं। इससे 12 घंटे का सफर 18 घंटे में पूरा हो रहा है। पहले बसें लखनऊ से वाया आगरा एक्सप्रेस वे भेजी जाती थीं तो दिल्ली तक सफर 12 घंटों में पूरा हो जाता था।
जिले से लखनऊ वाया आगरा एक्सप्रेस से दिल्ली तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 1165 रुपये देने पड़ते हैं। जबकि लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद होकर दिल्ली तक का सफर करने के लिए 1099 रुपये चुकाने पड़ते हैं। बरेली, मुरादाबाद होकर दिल्ली का सफर करने में करीब छह घंटे अतिरिक्त लगते हैं। इससे यात्रियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली से लौटे तुर्कहिया के मो. युनुस ने बताया कि जब बस दिल्ली से चली तो यह नहीं बताया गया कि मुरादाबाद, बरेली होकर बस्ती जाएगी। रास्ते में आने पर जब परिचालक मुरादाबाद और बरेली की सवारियां बैठाने लगा तब पता चला। छह घंटे अतिरिक्त सफर करने के कारण पैर में सूजन आ गई है। शुक्रवार की शाम को दिल्ली जा रहे कलवारी के रुदल, राम अचल आदि ने बताया कि ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है तो मजबूरी में बस का सफर करना पड़ रहा है। बरेली होकर दिल्ली जाने में समय अधिक लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बसों को आगरा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए भेजा जाता है तो राजस्व कम मिलता है। सीतापुर, बरेली, मुराबाद की सवारियों को लखनऊ में ही उतारना पड़ जाता है। इससे यात्रियों को समस्या होती है। ऐसे में बसों को बरेली होकर भेजा जा रहा है। इससे न केवल सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद तक जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल रही है, बल्कि निगम का राजस्व भी बढ़ रहा है।
आयुष भटनागर, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed