फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burnt-out transformer not replaced even after two days.

Basti News: दो दिन बाद भी नहीं बदला गया जला पड़ा ट्रांसफार्मर

Tue, 22 Sep 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Burnt-out transformer not replaced even after two days.
गौर। विद्युत उपकेंद्र बभनान से संचालित क्षेत्र के कोठवा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार सुबह अधिक लोड के चलते जल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 और अवर अभियंता को दी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इससे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजली न होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद पड़े हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, फ्रिज में रखा खाद्य पदार्थ खराब हो रहा है। मोबाइल चार्ज करने के साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित है।
विज्ञापन

बारिश न होने के कारण धान की फसल की सिंचाई को लेकर किसान भी चिंतित हैं। ग्रामीणों रघुनाथ गुप्ता, नजमा खातून, शब्बीर अली और दुखारन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना समय से दे दी गई थी, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि कोठवा गांव में ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। स्टोर से दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed