{"_id":"6186be98a8ff6529f843fbfb","slug":"burnt-of-shop-mashinari-parts-of-deepak-basti-news-gkp4154418167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये से लगी आग में मशीनरी पार्ट्स की दुकान जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीये से लगी आग में मशीनरी पार्ट्स की दुकान जली
विज्ञापन

- छावनी कस्बा के रामजानकी तिराहा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत, छावनी। छावनी कस्बे के रामजानकी तिराहे के पास स्थित एक बंद मशीनरी पार्ट की दुकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। जिसके चलते दुकान में रखे पानी के मोटर, मोबिल, पाइप आदि सामान जलकर नष्ट हो गए।
थाना क्षेत्र के बहवा कलानी निवासी रामबोध यादव छावनी कस्बे के रामजानकी तिराहे पर मशीनरी पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। दीपावली की शाम वह दुकान में दीपक जलाकर अपने घर चले गए। देर शाम दीये से लगी आग में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। इसका पता तब चला, जब पड़ोसियों ने रोशनदान से उठती आग की लपटों को देखा। सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पाया। जानकारी होने पर पहुंचे दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे तकरीबन सभी सामान जल गए।