फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   burning crop residues

Basti News: फसल अवशेष जलाने पर किसानों को देना होगा अर्थदंड

Sat, 23 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
burning crop residues
रकबा के हिसाब से अर्थदंड निर्धारित, बिना रीपर मशीन के कंबाइन भी प्रतिबंधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेतों में फसल अवशेष जलाएंगे तो किसानों को अर्थदंड देना होगा। रकबा के हिसाब से अर्थदंड का तय कर दिया गया है।
डीएम अंद्रा वामसी ने निर्देश दिए हैं कि खेतों में फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाई जाए। यदि किसान नहीं मान रहे हैं तो उनसे खेत के क्षेत्रफल के हिसाब अर्थदंड वसूला जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दो एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले कृषकों से 2500, दो से पांच एकड़ वाले कृषकों से 5000 एवं पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले कृषकों से 15,000 रुपये की क्षतिपूर्ति प्रति घटना के हिसाब से वसूल की जाए।

इसके अलावा दोषी पर कठोर कार्रवाई भी की जाए। डीएम ने कहा कि फसल अवशेष/पराली को खेतों में जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। लाभकारी सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। इससे आगामी फसल की उपज पर असर पड़ता है। पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न होती है। वातावरण भी प्रदूषित होता है। यह जन मानस के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फसल अवशेष जलाने से भीषण अग्निकांड की आशंका बढ़ जाती है। पराली न जलाने से मृदा में जल धारण संख्या में वृद्धि होती है। जिले में कंबाइन हार्वेस्टिंग स्ट्रा रीपर विद बाइंडर अथवा स्ट्रा रीपर का प्रयोग अनिवार्य है। बिना रीपर मशीन के प्रयोग करने वाले कंबाइन मशीन मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed