{"_id":"6509f6c07964b990140dbeea","slug":"build-houses-for-the-poor-by-diwali-basti-news-c-207-1-bst1001-4600-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दीपावली तक बनवाएं गरीबों का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दीपावली तक बनवाएं गरीबों का घर
Wed, 20 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
- पीएम-सीएम आवास योजना में धीमी प्रगति पर नाराज हुए आयुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीएम- सीएम आवास योजना के तहत दिवाली तक गरीबों के घर बनाए जाएंगे। त्योहार के अवसर पर उन्हें उपहार स्वरूप नए घर की चाबी सौंपी जा सके। इस संबंध में आयुक्त अखिलेश सिंह ने आवास योजना से जुड़े अधिकारियों को सचेत भी किया।
वह मंगलवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे। चर्चा के दौरान पता चला कि नगरीय क्षेत्र में आवास के निर्माण की गति काफी धीमी है। इस पर वह सख्त हो गए। डूडा के परियोजना अधिकारी को हिदायत दी कि लाभार्थियों से वह स्वयं संपर्क करें। दिवाली तक चयनित पात्रों के आवास बन जाने चाहिए। दूसरी ओर तीसरी किस्त जारी करने में देरी न की जाए।
आयुक्त ने कहा कि इस माह से विकास कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के द्वारा की जाएगी। इसलिए योजनाओं की प्रगति में सभी विभाग तेजी लाएं। डैशबोर्ड के ही आधार पर प्रदेश, मंडल और जिले स्तर की रैंकिंग होगी।
विज्ञापन
आयुक्त ने निर्देश दिए कि तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी अपनी तैनाती मुख्यालय पर ही निवास करें। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी अभी से शुरू करें। उन्होंने निष्क्रिय आशाओं को हटाने के निर्देश दिए। मंडल में 16 एनबीएसयू सक्रिय बताए गए। किंतु 6 में अभी भी उपकरण नहीं है। ग्राम पंचायतों के पास वजन मशीन तक नहीं है। आयुक्त ने इसकी व्यवस्था पर जोर दिया। कहा कि तीन अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों की सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाएं। बभनान एवं हर्रैया में तमाम पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। इन्हें पकड़वाकर संरक्षित किया जाए। उन्होंने रुधौली एवं डुमरियागंज में कस्तूरबा विद्यालयों के तत्काल मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से कृषि रसायनों के अनुदान का भुगतान भी एक सप्ताह के भीतर कराना सुनिश्चित करें। सोलर लाइट स्थापना, लैपटॉप एवं टेबलेट वितरण, दैनिक विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफाॅर्मर बदलने आदि के भी निर्देश दिए। संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल, डीएम बस्ती अंद्रा वामसी, डीएम संतकबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ बस्ती जयदेव सीएस आदि मौजूद रहे।