{"_id":"676b4ff36fe2f768080f01c4","slug":"bsp-workers-took-to-the-streets-to-insult-dr-ambedkar-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129319-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डॉ आंबेडकर के अपमान पर सड़क पर उतरे बसपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डॉ आंबेडकर के अपमान पर सड़क पर उतरे बसपा कार्यकर्ता
Wed, 25 Dec 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहब के प्रति टिप्पणी प्रकरण को लेकर प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदर्शन कर डीएम के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डाॅ. भीमराव आंबेडकर की गई टिप्पणी की निंदा करते पर उन पर कार्रवाई की मांग की। कटेश्वर पार्क स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए ‘बाबा साहब अमर रहे, अमित शाह माफी मांगो, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी,‘बाबा साहब के सम्मान में बहनजी मैदान में आदि का नारा लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम, सीताराम शास्त्री, लवकुश पटेल, राजेंद्र गौतम, यशवंत निगम, केके गौतम, ओम प्रकाश गौतम, अतर सिंह गौतम आदि ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ वक्तव्य देकर जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। इससे बहुजन समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। समाज में काफी आक्रोश है।
राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रामचेत निराला, रामकरन गौतम,राम सरोज, रामफेर गौतम, युगुल किशोर, केपी राठौर, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुभाष चौधरी, अलीम अहमद, अजय कुमार, कृष्णा आजाद आदि शामिल रहे।त

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल