{"_id":"5b294a084f1c1b64068b717b","slug":"bsp-workers-meeting0000","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को बोलबाला : कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को बोलबाला : कुशवाहा
basti
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद बसपा प्रदेश अध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा सरकार ही निशाने पर रही। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार को बोलबाला है। मंच से योजनाओं को झूठा साबित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि आज देश और प्रदेश में जुमलेबाजों की सरकार चल रही है। जिसके चलते देश का युवा, किसान, दलित, पिछड़ा हैरान और परेशान है। देश आज आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पढ़े बेटियां- बढ़े बेटियां की योजना केवल टीवी व मीडिया तक ही सीमित रह गई है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि शपथ लें कि जब तक देश और प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ नही फेकेंगे तब तक चैन से नहीं बैैठेंगे। इस मौके पर घनश्याम चंद्र, भगवान दास, कल्पनाथ बाबू, सुरेश गौतम, सुधीर कुमार, उदयभान आदि ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। संचालन पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने किया। प्रेम सागर, अब्दुल मलिक, पवन कुमार, आरडी निषाद, श्याम सुंदर, महेश मास्टर, जेपी गौतम, अतुल चौधरी, मनीराम मौर्य, पंकज कन्नौजिया, किशन गौतम, शैलेंद्र कुमार, छटंकी, रामसिंह, साहबदीन, विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।