{"_id":"63879bb912223a68d45fe6f2","slug":"bsc-nurshing-classes-start-from-first-december-basti-news-gkp4592894161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहली दिसंबर से शुरू होंगी बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहली दिसंबर से शुरू होंगी बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली दिसंबर से शुरू होंगी बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं
- मेडिकल कॉलेज में 60 सीटों पर हुआ है प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज में पहली दिसंबर से बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं संचालित होंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने पत्र जारी कर प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं से कक्षाओं में प्रतिभाग करने को कहा है।
उत्तर प्रदेश नर्सेज एवं मिडवाइब्ज कौंसिल उत्तर प्रदेश की ओर से मेडिकल कॉलेज बस्ती में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं संचालित करने के लिए मान्यता प्रदान की गई है। कुल 60 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई है। कक्षाएं पिछले महीने से ही शुरू होनी जानी थीं।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्राओं के रहने के लिए ओपेक अस्पताल कैली में जो नर्सेज हॉस्टल बना है, उसमें पुलिस चौकी चल रही है। कई कमरों में पुलिस कर्मी रह रहे हैं। हॉस्टल खाली कराने के लिए प्राचार्य ने सात अक्तूबर को प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा है, इसके बाद 21 नवंबर को मंडलायुक्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुलिस चौकी को एक अन्य भवन में अस्थायी व्यवस्था के तहत स्थांनतरित किया जा रहा है, जिससे कक्षाएं समय से संचालित हो सकें।
विज्ञापन
कोट
पहली दिसंबर से हर हाल में कक्षाएं संचालित होनी हैं। नर्सेज हॉस्टल की पुलिस चौकी को खाली कराया जा रहा है। जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। - प्रो. मनोज कुमार, प्राचार्य बस्ती मेडिकल कॉलेज