{"_id":"61b4ee45f8d1ce61b515b702","slug":"bsa-inspection-mdm-basti-news-gkp419550984","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने जांची एमडीएम की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने जांची एमडीएम की गुणवत्ता
विज्ञापन
बीएसए ने जांची एमडीएम की गुणवत्ता
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन को नोटिस
प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए जगदीश शुक्ला ने शनिवार को दोपहर में नगर क्षेत्र के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची। मानक के अनुसार मिड-डे मील न बनने पर उन्होंने खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस को पत्र लिखा, जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बीएसए शनिवार दोपहर खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां 106 के सापेक्ष 43 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए ने बताया कि कॉलेज में एमडीएम मीनू के अनुसार नहीं पकाया जा रहा था। बच्चों की उपस्थिति पंजिका में कई माह से अनुपस्थित बच्चों का कॉलम खाली छोड़ा गया था। जिसको लेकर डीआईओएस को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बेगम खैर इंटर कॉलेज में मीनू के अनुसार एमडीएम बन रहा था। यहां सब कुछ ठीक मिला।
इसके बाद बीएसए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय साऊंघाट पहुंचे। जांच के दौरान 100 के सापेक्ष 53 छात्राएं उपस्थित मिलीं। दोपहर के भोजन में केवल अरहर की दाल प्रयोग किया गया था, जबकि मिक्स दाल बनवाया जाना था। सलाद व रायता कई दिनों से नहीं मिलने की बात सामने आई। बीएसए ने बताया कि वार्डन को 13 दिसंबर तक स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया गया है। कार्य के प्रति शिक्षक लापरवाही नहीं बरतें, इसलिए औचक निरीक्षण जारी रहेगा।