{"_id":"69ac853b99b0d18afd0edc57","slug":"brs-academy-registered-victory-basti-news-c-207-1-bst1005-154485-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीआरएस एकेडमी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीआरएस एकेडमी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
बस्ती। जिला खो-खो संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवां जिला स्तरीय खो-खो चौंपियनशिप शनिवार से शुरू हुआ। बहादुरपुर ब्लॉक के बक्सर में आरपी साइंस एकेडमी भुवनपुर खेल मैदान में टीम खिलाड़ियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। उद्घाटन मैच में बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम ने आरपी साइंस भुगवनपुर को हराया।
खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि मो. शहजाद और विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा ने किया। जिला खो-खो संघ के सचिव राम सिंह, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों की रुचि खेलों में घट रही है।
मोबाइल का बढ़ता चलन इसके पीछे बड़ी वजह है। खेल केवल मनोरंजन का मुद्दा नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा विषय है। गली-मोहल्लों के खेल भारतीय समाज की सामुदायिक संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं, जो अब कमजोर पड़ते जा रहे हैं। आउटडोर खेलों की कमी से बच्चों की शारीरिक सक्रियता घट रही है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
बालिका संवर्ग में जेआरसी और पीएस स्पोर्ट्स के बीच खेले गए मैच में पीएस स्पोर्ट्स विजेता रहा। सब जूनियर बालिका संवर्ग का मैच कंपोजिट विद्यालय निपानिया और डीआरसी हसीनाबाद के बीच हुआ जिसमें निपानिया की टीम विजेता रही। आयोजक मंडल ने बताया कि रविवार को खिलाड़ियों और विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।