फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Brother-in-law accused of pressuring for marriage and molestation

UP: पति ने खुदकुशी की, देवर बनाने लगा भाभी पर शादी का दबाव- करने लगा ये गंदी हरकत; केस दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
सार

इसी बीच उसके देवर वहां आए जो इसके पहले ही उससे फोन पर बात करते थे और कहते थे कि तुम मुझसे शादी कर लो। देवर ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर उनके दाएं हाथ की चूड़ी टूट गई और हाथ से खून बहने लगा।

विज्ञापन
Brother-in-law accused of pressuring for marriage and molestation
विवाहिता सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर शादी का दबाव बनाने व छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुंडेरवा थानाक्षेत्र की महिला ने तहरीर दी है कि उसके पति ने 2022 में खुदकुशी कर ली थी। ससुरालियों ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। न्यायालय से वह बरी हो चुकी है। महिला का आरोप है कि 27 जुलाई को वह अपनी बेटी के साथ कमरे में बैठी थी।
विज्ञापन


इसी बीच उसके देवर वहां आए जो इसके पहले ही उससे फोन पर बात करते थे और कहते थे कि तुम मुझसे शादी कर लो। देवर ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर उनके दाएं हाथ की चूड़ी टूट गई और हाथ से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर ससुर व सास पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों ने कहा कि देवर की बात मान लो, नहीं तो तुम्हारी हत्या करके हम लोग आत्महत्या दिखाकर बच जाएंगे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि देवर के अलावा सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed