{"_id":"5da5be9e8ebc3e01557e7e77","slug":"break-the-hesitation-openly-tell-the-police-the-problem-basti-news-gkp3255128188","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिझक तोड़ें, पुलिस को खुलकर बताएं परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिझक तोड़ें, पुलिस को खुलकर बताएं परेशानी
विज्ञापन
बस्ती के पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कालेज कप्तानगंज में पुलिस पाठशाला को संबोधित करते स?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिझक तोड़ें, पुलिस को खुलकर बताएं परेशानी
कप्तानगंज (बस्ती)। महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। जरूरत है सिर्फ साहस को जगाने की। आपकी जो भी समस्याएं हैं उसे खुलकर बताएं। पुलिस आप की मदद को तैयार है। घर और बाहर हर जगह अन्याय के खिलाफ लड़ने में खुद को कमजोर न समझें। अराजकतत्व छेड़ें तो वहीं सबक सिखाएं। डायल 100, 1090, 181 हेल्पलाइन की भी मदद लें। ये कहना है पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह का। वे मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे।
पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज नकटीदेई में आयोजित कार्यक्रम में सीओ अनिल सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा से संबंधित जो भी हेल्पलाइन बताई गई उससे इतर एप भी हैं। आप ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस तत्काल समाधान करेगी, लेकिन ये तभी संभव है जब आप बेझिझक सत्य सूचनाएं पुलिस से साझा करेंगी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने भी छात्राओं को प्रेरित किया। कहा कि कोई भी घटना हो रही है तो आप मेरे सीयूजी नंबर पर भी बता सकती हैं। आप की सुरक्षा में एंटी रोमियो स्क्वॉड भी कॉलेज के बाहर एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय है। इंस्पेक्टर ने छात्राओं को घरों में पुरुषों को ट्रैफिक नियमों के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए कहने की अपील की।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि बेटियों को अब डरने की जरूरत नहीं है। शिक्षक वंदना त्रिपाठी ने कहा कि आपके साथ कोई घटना होती है या कोई समस्या तो माता-पिता, क्लास टीचर्स या खुद मुझे बताएं। इस दौरान 275 छात्राओं ने शपथपत्र भरकर अपराजिता मुहिम को समर्थन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने किया। शिक्षक जगनरायन मिश्र, पूनम पांडेय, रमेश चंद्र उपाध्याय, अनिल कुमार, रिंकी वर्मा, पिंकी वर्मा, विशाल मिश्र, साधना शुक्ला, नंदनी गुप्ता आदि के अलावा विद्यालय कर्मी आशाराम, विनोद यादव, जमादार यादव, कुसुम आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
ऐसे अभियान से आएगी जागरूकता
कॉलेज की शिक्षक अभिलाषा सिंह का मानना है कि अपराजिता जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं का आत्मबल मजबूत होगा। पुलिस की व्यवहारिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। पुलिस हमारे लिए क्या-क्या कर रही है, इसकी भी जानकारी हुई।
ऐसे आयोजन की जरूरत
छात्रा सोनम कसौधन कहती हैं कि अखबारों से उतनी चीजें ध्यान में नहीं रहतीं जितने कक्षा में समझाने पर। मैं तो कहती हूं कि आत्मबल बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन आवश्यक तौर पर होने चाहिए। इसके लिए ‘अमर उजाला’ बधाई का पात्र है।
यूपीकॉप एप पर घर बैठे हो सकती है शिकायत
कॉलेज की ही छात्रा नंदनी गुप्ता कहती हैं कि हेल्पलाइन डायल 100, 1090, 181 पर विशेष जानकारियां दी गई। जो महिलाओं को अपराजिता बनाने में महत्वपूर्ण है। सबसे खास रहा यूपीकॉप एप जिसके माध्यम से हम घर बैठे ही शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यह नारियों का सम्मान है
कॉलेज की अध्यापिका उर्मिला सिंह का कहना है कि वास्तव में ग्रामीण क्या कस्बों में भी महिलाएं अभी अन्याय के प्रति मुखर नहीं हो सकी हैं। ऐसे में अमर उजाला इसके लिए बधाई का पात्र है जो महिलाओं में जागरूकता के लिए कार्यक्रम चला रहा है।