फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Branch Post Pal sentenced to two years for embezzlement

Basti News: शाखा डाक पाल को गबन के जुर्म में दो साल की सजा

Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Branch Post Pal sentenced to two years for embezzlement
बस्ती। न्यायालय एसीजेएम प्रथम उमेश यादव की अदालत ने डाक कर्मचारी को तीन हजार रुपये की बीमा गबन के मामले में दो वर्ष की सजा वा दो हजार रुपये अर्थ दंड से दंडित करने का आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 15 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी पंकज गौतम ने अदालत को बताया कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी द्वारिका प्रसाद ने तीन हजार रुपये का बीमा कराया था, लेकिन उन्हें बीमा पत्र नहीं मिला था। इसमें राजेंद्र यादव ने भी गवाही करने से मना किया है।
विज्ञापन


तहरीर में कहा कि शाखा डाकघर कुरियार में 21 मार्च 1985 को टैंक रोड डाकघर बंबई से बीमा पत्र 18 मार्च 1985 को आया था। शाखा डाकपाल कुरियार दयानंद ने इस बीमा पत्र का वितरण उसी दिन राजेंद्र यादव निवासी बघाडी की गवाही पर दिखाया था। जांच में इस बीमा पत्र के पाने वाले द्वारिका प्रसाद ने बीमा पत्र पाने से इन्कार किया। गवाह राजेंद्र यादव ने भी गवाही से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार शाखा डाक पाल कुरियार ने इस बीमा पत्र के धन का गबन किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें पांच गवाहों ने गवाही दी। न्यायाधीश ने साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर 39 साल बाद दोष सिद्ध पाया और सजा मुकर्रर कर दी। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed