{"_id":"6aa4630be9e5e498f90d4d9c","slug":"bphu-facility-will-be-available-in-three-more-chcs-proposal-sent-for-construction-basti-news-c-207-1-bst1005-166538-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन और सीएचसी में मिलेगी बीपीएचयू की सुविधा, निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन और सीएचसी में मिलेगी बीपीएचयू की सुविधा, निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
सांऊघाट सीएचसी में बना बीपीएचयू संवाद
बस्ती। जिले में तीन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। विभाग ने निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसमें दो की मंजूरी मिल चुकी है। एक पर प्रक्रिया चल रही है। इससे एक ही छत के नीचे मरीजों को कई प्रकार की जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिले में 14 सीएचसी के सापेक्ष 11 सीएचसी परिसरों में एनएचएम के तहत करीब 7.13 करोड़ की लागत से बने बीपीएचयू में जांच की मशीनें पहुंच चुकी हैं। कई सीएचसी में जांच की सुविधा भी शुरू है लेकिन कम ही सीएचसी में लोगों को 72 प्रकार की जांच की सुविधा मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पास में ही सभी प्रकार की जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर सीएचसी परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाने का निर्देश हुआ था। इसमें लोगों को हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, शुगर, लिवर, किडनी से जुड़े टेस्ट, मलेरिया, टीबी, डेंगू और अन्य जांच की सुविधा मुहैया कराई जानी है। सांऊघाट में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में दो टेक्नीशियन तैनात हैं। यहां कुछ मशीनें लगाकर यूनिट को क्रियाशील किया गया है। बताया गया कि सीएचसी की सभी जांचें इसी भवन में करा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 72 में सिर्फ 30 से 40 प्रकार की ही जांच हो रही है।
इन सीएचसी पर बनेगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट
पहले चरण में वंचित तीन सीएचसी हर्रैया, विक्रमजोत और बनकटी-मुंडेरवा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने की योजना है। इसमें हर्रैया और विक्रमजोत की मंजूरी मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत नामित है। बनकटी का प्रस्ताव अभी फाइनल नहीं हुआ है। बाकी दोनों सीएचसी पर जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। एक यूनिट पर करीब 65 लाख रुपये का खर्च आएगा। इससे स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
जिन जगहों पर बीपीएचयू तैयार है, वहां मशीनें लग चुकी हैं। मरीजों को सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिल रही है। तीन सीएचसी पर बीपीएचयू के लिए जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।