फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boulders injure devotees, demand for permanent ghats raised

Basti News: बोल्डर से श्रद्धालु हो रहे चोटिल, स्थायी घाट निर्माण की उठी मांग

Thu, 06 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Boulders injure devotees, demand for permanent ghats raised
कलवारी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, लेकिन इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना भी करना पड़ा। घाट पर पानी रोकने और सड़क बचाने के लिए लगाए गए बोल्डर श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन गए हैं। स्नान के दौरान कई श्रद्धालु फिसलकर गिर पड़े, जबकि कुछ के पैरों में चोट भी आई।
विज्ञापन

श्रद्धालु जयप्रकाश मोदनवाल, मनोहर लाल अग्रहरि, शीला देवी, रामरती, सुरेश सिंह और बबलू ने बताया कि बोल्डर न केवल पानी के भीतर हैं बल्कि बाहर भी फैले हुए हैं। डुबकी लगाते समय इनसे टकराकर चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हर पूर्णिमा और अमावस्या पर हजारों लोग यहां स्नान करने आते हैं, ऐसे में यह अस्थायी व्यवस्था खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी सीढ़ीदार घाट निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि अगर पक्की सीढ़ियां बन जाएं तो श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और हादसों से बचाव भी संभव होगा। क्षेत्र के आसपास के बिशेनपुर, धनौवा, मुरादपुर, वैष्णोपुर, बेनीपुर सहित कई गांवों से लोग यहां स्नान करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से रस्सी, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बोल्डर की वजह से जोखिम कम नहीं हो सका। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले पर्वों तक घाट को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए स्थायी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। माझा खुर्द घाट की यह समस्या वर्षों पुरानी है, जो हर बड़े स्नान पर्व पर फिर से सामने आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed