{"_id":"fadd962d01fe8c8106ef303c8e2c6e38","slug":"booths-kept-long-line-of-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर महिलाओं की लगी रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर महिलाओं की लगी रही लंबी कतार
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के मतदान में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहली बार
विज्ञापन
वोट देने आए युवक- युवती भी जोश से लबरेज दिखे। अधिकांश बूथों पर आधी आबादी
ने अपनी ताकत दिखाकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
कप्तानगंज, दुबौलिया और बहादुरपुर ब्लॉकों में चौथे चरण के मतदान के साथ ही जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई।
हर चरण में बड़ी संख्या में आधी आबादी वोट डालने पहुंची। मतदान के शुरू होते ही बूथों पर महिला मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई, और यह सिलसिला मतदान समाप्त होने तक जारी रहा है। महिलाओं की भागीदारी को देखकर कई प्रत्याशी भी दंग रह गए। एक प्रत्याशी ने नाम ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि महिलाएं इतनी बड़ी तादात बिना किसी दबाव के वोट डालने निकलेंगी।
एक अन्य प्रत्याशी का कहना था कि उन्होंने सारी ताकत पुरुष मतदाताओं पर लगा दी थी। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए उन्हें भविष्य में अपनी योजना बदलनी पड़ेगी। जनता इंटर कालेज नगर, प्राथमिक विद्यालय हरनखा, जूनियर हाई स्कूल नगरबाजार, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अमिलहा, प्राथमिक विद्यालय कुसौरा प्रथम, द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय कलवारी, आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कालेज अगौना, प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया बाजार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चपरा दुबौलिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज नकटीदेई बुजुर्ग व सरदार बल्लभ भाई पटेल माध्यमिक विद्यायल कटरी तिलकपुर सहित अन्य बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन
इसमें युवतियां, विवाहिता व बुजुर्ग महिलाएं शामिल रहीं। मतदान को लेकर जोश इतना था कि लाइन में घंटों खड़ी रहीं। कुछ बुजुर्ग महिलाएं तो थक कर लाइन में ही बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
प्राथमिक विद्यालय कुसौरा द्वितीय के बूथ पर पहली बार वोट करने आई बीएससी फाइनल की छात्रा प्रिंयका अग्रहरि ने बताया कि वह अपने आप को गौरन्वित महसूस कर रहीं हैं कि वह पहली बार वोट करने जा रही हैं।
इसी तरह द्वितीय बूथ पर पहली बार मत करने जा रही, बीए फाइनल की छात्रा नेहा ने बताया कि उन्हें इस दिन का इंतजार काफी दिनों से था। पहली बार वोटर बने छात्र अमित कुमार कहते हैं कि उन्हें खुशी है कि वह मतदाता बन गए हैं।