{"_id":"6784043cada59ebf9d08d52d","slug":"boosted-morale-of-women-and-girls-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130365-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं और बालिकाओं का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं और बालिकाओं का बढ़ाया हौसला
Sun, 12 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत वाल्टरगंज थाने की टीम ने कस्बे सहित कई स्थानों पर रविवार को जागरूकता अभियान चलाया।
एसओ उमा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं, बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण संबंधित बातों को बताते हुए स्वयं की सुरक्षा और बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 व 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए बताया गया।
एसओ ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी मुख्य बाजार, चौराहे, गांव, मुहल्ले, विद्यालयों आदि में बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आत्मरक्षा के गुर व विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के टिप्स दिए जा रहे हैं। संवाद