फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bolero overturns in Kuano River; six people rescued with the help of a boat

Basti News: कुआनो में पलटी बोलेरो, नाव के सहारे छह लोगों को बचाया

Mon, 19 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bolero overturns in Kuano River; six people rescued with the help of a boat
कुआनो नदी में अनियंत्रित होकर नदी में गई बोलेरो, स्थानीय लोगों द्वारा नाव से रेस्क्यू करके निका
बभनान। हलुआ बाजार-सोनहा मार्ग पर गौर थाना क्षेत्र के अइलाकला गांव के पास रविवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर कुआनो नदी में गिर गई। वाहन में सवार छह लोग डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नाव की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के खेसराहा थाना क्षेत्र के कुड़जा गांव निवासी सुंदर, प्रताप, विक्रम, बृजेश, यशोदा और कृष्ण मोहन बोलेरो से गौर थाना क्षेत्र के ठड़िऔना गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। अइलाकला गांव के पास सामने से एक ऑटो रिक्शा आ गया। उसे रास्ता देने के प्रयास में चालक ने बोलेरो को सड़क किनारे उतार दिया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गिरने के बाद बोलेरो दो बार पलटी और फिर सीधी हो गई। वाहन के नदी में गिरते ही सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाव की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी किनारे पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। बोलेरो को नदी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed