{"_id":"6a5296e578767e3b9f09b705","slug":"body-of-a-young-man-from-bihar-found-near-railway-tracks-basti-news-c-207-1-bst1006-162191-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बिहार के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बिहार के युवक का शव
विज्ञापन
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के समीप रेलवे के अप ट्रैक के किनारे शनिवार को दिन में एक बजे एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की पहचान काफी देर तक नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। देर शाम बभनान चौकी पुलिस ने उसकी पहचान कलामुद्दीन पुत्र अनरूल अंसारी निवासी हुसैना, सीतामढ़ी बिहार के रूप में की है।
चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कन्नौजिया ने बताया कि पांच दिन पूर्व ट्रेन से सीतामढ़ी जा रहे एक यात्री ने बस्ती पहुंचकर रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दिया था कि उसका साथी टिनिच और बभनान के बीच ट्रेन से गिर गया है। इसी आधार पर मृतक की पहचान की गई है।
रेलवे ट्रैक पर आबादी के समीप युवक का शव मिलने से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई थी। जीआरपी व स्थानीय पुलिस के बीच सीमा विवाद होने के कारण शव सूचना के बाद भी घंटे भर जमीन पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर पुलिस सीमा क्षेत्र न होने की दलील देकर शव लेने से इन्कार कर दिया। बाद में गौर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।बताया जा रहा हैं कि पेट्रोलिंग करते समय रेलवे के कीमैन योगेंद्र प्रसाद ने शव देखने के बाद इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक बभनान को दी थी। संवाद