फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of a young man found hanging from a neem tree in a field.

Basti News: खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 30 Jul 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a neem tree in a field.
छावनी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनगांवा के ख्यातजोत पुरवा में बुधवार को एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ख्यातजोत पुरवा निवासी प्रदीप सिंह (33) पुत्र नरेंद्र सिंह, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटकता देखा और शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घटना के समय प्रदीप के माता-पिता पड़ोसी गांव प्रतापपुर में कथा कार्यक्रम में गए थे। घर पर बड़े भाई की पत्नी मौजूद थीं। पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप अविवाहित थे और तीन दिन पहले ही अपनी बहन के घर गोंडा से लौटे थे। परिवार में किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed