फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BLO's health deteriorated during voter revision

Basti News: मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ की बिगड़ी तबीयत

Tue, 25 Nov 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BLO's health deteriorated during voter revision
बूथ पर बेहोश होने के बाद अस्पताल लेकर जा रहे सहकर्मी व अन्य- संवाद - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
टिनिच/ बस्ती। रूधौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 248 पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान सोमवार को बीएलओ संगीता देवी के अचानक बेहोश होने से हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के खरहरा जप्ती निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता देवी सोमवार सुबह पंचायत भवन पर सहायिका दुर्गावती के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी फॉर्म भरने में जुटी थीं। उसी दौरान ग्राम पंचायत सचिव तनवीर अशरफ का फोन पंचायत सहायिका के मोबाइल पर आया। सचिव ने कार्य की प्रगति के बारे में पूछा तो सहायिका ने यह कॉल संगीता देवी को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि फोन पर कार्य प्रगति के बारे में सुनते ही संगीता देवी तनाव में आ गईं। उन्हें तेज पसीना आने के साथ-साथ सीने में दर्द शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे पर्यवेक्षक मोहित श्रीवास्तव ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट किया कि संगीता देवी को पहले से ही उच्च रक्तचाप (बीपी) की समस्या है, जिसके चलते उन्हें हार्ट अटैक (दिल का दौरा) आने की संभावना ज्यादा थी। ग्राम पंचायत सचिव तनवीर अशरफ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल कार्य की स्थिति जानने के लिए पंचायत सहायिका को फोन किया था और किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed