फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Blankets distributed on the birth anniversary of the first MP of Basti

Basti News: बस्ती के पहले सांसद की जयंती पर बांटे कंबल

Tue, 02 Jan 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Blankets distributed on the birth anniversary of the first MP of Basti
बस्ती। बस्ती के प्रथम सांसद, गांधी कला भवन एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक स्व. उदय शंकर दुबे की सोमवार को 125 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी आयोजित हुई और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कला प्रसार समिति की उप सभापति विंदेश्वरी दुबे को उनके 80 वें जन्म दिन पर याद किया गया। समिति के सचिव हरि स्वरूप दुबे के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बस्ती मंडल के प्रथम सांसद स्व. दुबे ने गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की। वहीं उप सभापति विंदेश्वरी दूबे ने अपने पति स्व. वंशीधर दुबे के साथ मिलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश को लगातार जारी रखा। मगर प्रशासन ने साथ नहीं दिया। गांधी कला भवन को सरकारी कार्यालय बना दिया गया। अब गांधी जयंती पर भी गांधी कला भवन के द्वार बंद रहते हैं। वीरेंद्रनाथ पांडेय, अमरनाथ शुक्ल, सूर्यकांत त्रिपाठी, विश्वंभरनाथ पांडेय, पदमेश दुबे, पूनम शुक्ल, सीमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed