फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bladder problem increasing due to carelessness in eating habits

Basti News: खानपान में लापरवाही बढ़ा रही ब्लैडर की समस्या

Wed, 27 Nov 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bladder problem increasing due to carelessness in eating habits
बस्ती। खानपान पर नियंत्रण न होने की वजह से जिले में गाल ब्लैडर स्टोन के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में इन दिनों सबसे ज्यादा ऑपरेशन गाल ब्लैडर स्टोन के हो रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. राज कृष्णन ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित लोगों के हर हफ्ते 20 से 25 ऑपरेशन हो रहे हैं। इससे बचने के लिए तेल और चिकनाई वाली चीजें खाने से परहेज करना होगा।
विज्ञापन

डॉ. राज कृष्णन ने बताया कि गॉल ब्लैडर स्टोन में पेट में आश्चर्यजनक और अत्यधिक दर्द, पीठ दर्द, मतली, उल्टी और सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं। गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन ये अक्सर तब बनते हैं जब बाइल फ्लो बनाने वाले केमिकल्स में असंतुलन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में गॉल ब्लैडर स्टोन के विकास के जोखिम कारकों में अधिक वजन या मोटापा, पारिवारिक इतिहास और कुछ चिकित्सीय स्थितियां जैसे डायबिटीज, लिवर डिजीज और मोटापा शामिल है। गॉल ब्लैडर एक छोटा नाशपाती के आकार का अंग है जो लिवर के नीचे स्थित होता है, और गॉल ब्लैडर स्टोन, जो कि एक कठोर जमाव की तरह होता है। इसका आकार और संरचना भिन्न होती है।

यह एक सामान्य चिकित्सा समस्या है, जिससे दुनिया के बड़ी आबादी में लोग प्रभावित हैं। गलत खानपान और अन्य कारणों से इन दिनों 35 साल से अधिक आयु वाले लोगों की पित्त की थैली में पथरी की समस्या बढ़ गई है। दूसरे अंगों में भी पथरी के मामलों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed