फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   blad donet in 7 people

दूसरों की खातिर सात लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 28 Jan 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
blad donet in 7 people
अमर उजाला फाउंडेशन और सीएचसी रूधौली के सहयोग रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : BASTI
दूसरों की खातिर सात लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत रुधौली सीएचसी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सीएचसी परिसर में आयोजित शिविर में 85 से अधिक लोगों की सेहत की जांच की गई। सात लोगों ने दूसरों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने किया। 85 लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी होंगी। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. शीबा अशरफ खान ने कहा कि आज भी लोगों में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां हैं। इसे दूर करने की जरूरत है। रक्तदान से कई प्रकार की बीमारियों से लोग मुक्त रहते हैं। यहां तक ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। शिविर में अभिषेक सिंह, महिला चिकित्साधिकारी डॉ शीबा अशरफ खान तथा जिला अस्पताल से ब्लड बैंक की ओर से अंजू सिंह व उनकी की टीम ने पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर कीर्ति आनंद, अनुराधा सिंह, मोहम्मद इमरान, अभिषेक सिंह, संजय कुमार मौजूद रहे। शिविर में युवा कांग्रेसी रविंद्र चौधरी, भाजपा के उमेश पाठक, हियुवा के अनुज सिंह श्रीनेत, परवेज अहमद, संजय वर्मा, अनूप बरनवाल, मोहित गुप्ता ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को मिलेगी मदद : उमेश
उमेश पाठक ने बताया कि वह सातवीं बार रक्तदान करने आए हैं। हमारे थोड़ से प्रयास से न सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद होगी, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी और बेहतर होगा। सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिशा देने का काम करेगा : परवेज
परवेज अहमद का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास निश्चित तौर पर समाज को एक नई दिशा देने का काम करेगा। जागरूकता के अभाव में बहुत से लोग डरते हैं। कम से कम ऐसे आयोजनों से ऐसे लोगों को लाभ मिलेगा जिन्हें रक्त की जरूरत है।
एक यूनिट रक्तदान अवश्य करें : रविंद्र
युवा कांग्रेस नेता रविंद्र चौधरी ने कहा कि वह पहली बार रक्तदान करने जा रहे हैं। ऐसे में उनको थोड़ा दर्द, थोड़ी खुशी दोनों का अहसास हो रहा है। रक्तदान का एक संदेश देना चाहूंगा कि दूसरों के जीवन के लिए एक यूनिट रक्तदान अवश्य करें।

कई बार कर चुका हूं रक्तदान : अनुज
हियुवा के अनुज सिंह श्रीनेत ने कहा कि रक्तदान शिविर की जानकारी होते ही चले आए। इसके पूर्व भी जिले के कई कार्यक्रमों अपने संगठन के साथ रक्तदान किया है। ऐसे आयोजन के लिए ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद देना चाहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed