फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP's national chief also achieved Modi government's target for the third time in Khel Mahakumbh

Basti News: खेल महाकुंभ में तीसरी बार मोदी सरकार का लक्ष्य भी साध गए भाजपा के राष्ट्रीय मुखिया

Wed, 20 Dec 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP's national chief also achieved Modi government's target for the third time in Khel Mahakumbh
बस्ती। आयोजन सांसद खेल महाकुंभ का। अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मुखिया जगत प्रसाद नड्डा और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 2024 का चुनाव भी नजदीक। विविध खेलों की प्रतिस्पर्धा में भीड़ भी ठसाठस। यह अवसर हर दृष्टिकोण से अपने अनुकूल करने में इन अतिथियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा के राष्ट्रीय मुखिया हो या मुख्यमंत्री सधे अंदाज में दोनों नेताओं ने इस खेल महाकूंभ के बहाने बस्ती में तीसरी बार मोदी सरकार का लक्ष्य भी साध गए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से शुरू उद्बोधन मोदी सरकार के बखान तक पहुंचा। मोदी के साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में कभी खेल जगत से जुड़ी उपलब्धियों को गिनाई गई तो कभी उपस्थित खिलाड़ियों में आगे और बेहतर करने के लिए ऊर्जा का संचार भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय मुखिया ने पहले आयोजन की तारीफ की। बस्ती में तीसरी बार हो रहे इस खेल महाकुंभ के आयोजन में 4.50 लाख खिलाड़ियों, विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए सांसद को शाबासी दी। इसके बाद पूर्ववर्ती केंद्र सरकार को घेरना शुरू किया। कहा कि 2014 के पहले एशियन गेम्स और ओलंपिक में देश को इतनी संख्या में मेडल नहीं मिलते रहे जितना प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मिल रहा है। कारण समझाया कि मोदी के पहले इंडिया खेलती थी। इसमें बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों के ही खिलाड़ी शामिल होते रहे। मोदी ने इस प्रथा को बदल दिया। अब एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत खेल रहा है। देश को इंडिया के दायरे से निकालकर भारत के दायरे में पहुंचाया गया। गांव, गरीब, किसान के बेटे- बेटियां बड़े से बड़े खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इसीलिए टोक्यों का ओलंपिक हो या एशियन गेम्स हो सबसे ज्यादा मेडल भारत को मिला। यह मोदी सरकार के नेतृत्व, नीति, नियत और कार्यक्रम की देन है। यहीं नहीं ओलंपिक खेल के लिए मोदी सरकार ने 12119 करोड़ का बजट 33097 करोड़ तक पहुंचा दिया है। अब ओलंपिक के लिए देश के खिलाड़ियों को विदेशों में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहीं नहीं अन्य क्षेत्रों में मोदी सरकार ने बेहतर काम किया है। एयर पोर्ट, एक्सप्रेस- वे, हाईवे, मेडिकल कॉलेज, एम्स में बढ़ोत्तरी के साथ भारत की उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई गई है। पेट्रोलियम, दवा, इस्पात, स्टील आदि का भारत दुनिया के अन्य देशों में निर्यात करने लगा है। 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी तो भारत दुनिया का तीसरी अर्थव्यवस्था का देश बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष को जोकर कहा तो लगे ठहाके
भाजपा के राष्ट्रीय मुखिया अपने उद्बोधन के अंत में एक दुख भरी बात सुनाने की चर्चा कर अचानक सभी को शांत कर दिया। आगे कहा कि आप नेता चुनकर सदन में भेजते हैं ताकि स्वस्थ वाद- विवाद हो। मगर विपक्ष की ओर ईशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग सदन में जोकर का काम कर रहे हैं। इस पर ठहाके लगे। कहा कि विपक्ष के एक सांसद ने पिछड़े वर्ग से आने वाले उप मुख्यमंत्री का नकल उतारते हुए देखे गए। कांग्रेस के राहुल उनके इस नाटक का वीडियो बना रहे थे। आजकल वह कैमरा मैन बन गए हैं। भारत के लोग पिछड़े वर्ग के बेटे के रूप में उप राष्ट्रपति की यह तौहीन कैसे सहेंगे। विपक्ष कह रहा है मोदी हटाओ और मोदी कह रहे हैं देश को आगे बढ़ाओ..। इसमें जो बेहतर होगा जनता उसी का समर्थन करेगी।

मुख्यमंत्री बोले- चेहरा देखकर नहीं हो रहा विकास
खिलाड़ियों के बीच उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकार का हितैषी बताया। कहा कि यूपी खिलाड़ी देने में पीछे नहीं रहेगा। हमारी सरकार खिलाड़ियों को भरपूर अवसर प्रदान कर रही है। 500 खिलाड़ियों को नौकरी दिया गया है। 500 खिलाड़ियों के लिए नौकरी की फिर से व्यवस्था बनाई जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार चेहरा देखकर विकास नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 142 करोड़ देशवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed