फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP's marathon meeting regarding candidature, result zero

Basti News: उम्मीदवारी को लेकर भाजपा की मैराथन बैठक, परिणाम शून्य

Sat, 15 Apr 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 15 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP's marathon meeting regarding candidature, result zero
भाजपा कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सांसद हरीश द्विवे
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका व नौ निकायों के अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी को लेकर भाजपा के कोर कमेटी ने 6 घंटे की मैराथन बैठक की, मगर 8 बजे रात में परिणाम शून्य निकला। प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बनी, मगर सभी उम्मीदवारों को प्रभारी मंत्री जीतने लायक बताकर आस बंधा गए। यहां से नामों की सूची लेकर जिले के नोडल मंत्री राकेश सचान लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूबे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान दोपहर करीब एक बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से निकल वह सीधे नगर पालिका परिषद स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां बाबा साहेब को नमन करने के बाद वह करीब 2 बजे भाजपा कार्यालय पहुंच गए। यहां सभी टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों व कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने बारी-बारी से नाम बताए। सभी से प्रभारी मंत्री ने बात की। इसके बाद शुरू हुई कोर कमेटी के सदस्य सांसद हरीश द्विवेदी, जिला प्रभारी अशोक सिंह, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र, अशोक कुमार गुप्त, चंद्रशेखर मुन्ना से वार्ता। सभी निकायों के 28 उम्मीदवारों पर 6 घंटे तक चर्चा हुई। मंत्री राकेश सचान ने सभी उम्मीदवारों को बेहतर बताकर उम्मीद जगाई, मगर कोई निर्णय नहीं सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने अभी किसी भी निकाय में अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं दी है। सभी नामों पर चर्चा के बाद प्रभारी मंत्री सूची लेकर लखनऊ चले गए हैं। अब प्रदेश नेतृत्व नामों पर मुहर लगाएगा। जल्द ही नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed