फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP workers heard the Prime Minister's virtual address

Basti News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना

Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP workers heard the Prime Minister's virtual address
बस्ती। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को संगठन की ओर से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन जिलेभर में किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। महादेवा विधानसभा बहादुरपुर ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री/क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता के साथ जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल को टेलीविजन पर देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा उन पार्टियों में से नहीं है जो वातानुकूलित कमरों में बैठ कर अपना दल चलाते हैं। भाजपा के हर बूथ की पहचान सिर्फ सेवा से होनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश भर से चुने गए कुछ चुनिंदा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि 2047 में जब देश की आजादी के 100 साल हो जाएंगे। भारत तब विकसित होगा, जब गांव विकसित हो जाएंगे। बूथ कार्यकर्ताओं से आंगनबाड़ी के बच्चों का कुपोषण दूर करने और स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके अलावा गनेशपुर, कप्तानगंज, बनकटी आदि ब्लॉकों के सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं ने देखा और सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed