फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp workers celebrated pm birthday

पीएम के जन्म दिन पर कटा केक, बांटी गई मिठाई

Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
bjp workers celebrated pm birthday
भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी के जन्मदिन पर किसान और जावान को किया गया सम्मानित। संवाद - फोटो : BASTI
पीएम के जन्म दिन पर कटा केक, बांटी गई मिठाई
विज्ञापन

सांसद ने पीएम को जन्मदिन पर भेजा बधाई संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन जिले में भाजपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कहीं नेताओं ने केक काटा तो कहीं फल व मिठाई वितरित की। सांसद हरीश द्विवेदी ने जिला अस्पताल में फल वितरित कर मरीजों से कुशल क्षेम जानी। उन्होंने पीएम के जन्मदिन पर बधाई संदेश भी भेजा।
इसी क्रम में भाजपा नेता राम प्रकाश उर्फ मोदी चौधरी ने केक काटकर मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर आशीष शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, महेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दिलीप भट्ट मण्डल अध्यक्ष, आशीष जायसवाल, जंग बहादुर चौधरी, अर्जुन चौधरी, संजय चौधरी, शेष मणि पाण्डेय, कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मलिन बस्ती में मनाया। कहा कि पीएम का उद्देश्य गरीबों मजलूमों व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। उसे सरकार द्वारा दिए गए लाभों को पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर सेवा का संकल्प दोहराते हैं। मलिन बस्ती में गरीब बच्चों को पेंसिल, कापी व मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा नेता विकास तुली, अरुण श्रीवास्तव ,राजू अग्रहरि, प्रिंस पांडे, राकेश पांडे, अभिषेक अग्रहरी, सूरज गुप्ता, शरद सिंह रावत, गोविंद पांडेय, नीरज पांडेय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सराउल्ला खान, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पीएम मोदी के 71वें जन्म दिन पर आदर्श नगर पंचायत बनकटी कार्यालय, देईसांड़, पीएचसी बनकटी में अंगवस्त्र, फल व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर वीरेंद्र बहादुर पाल, रमेश अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, मनीराम, अंकित पांडेय, अखिलेश शुक्ला, शशी गौड़ आदि मौजूद रहे।

गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार एक मैरेज हाल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में संकल्पों के साथ मनाया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत वितरण शिविर में विधायक महादेवा रवि सोनकर के साथ, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रमुख अनिल दूबे व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 28 लाख 94 हजार की लागत से विकास खंड कुदरहा में चयनित दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, फोल्डिंग ह्वील चेयर, बैसाखी सहित 1050 यन्त्र तथा उपकरण के साथ अंगवस्त्र, माला, फल, मिठाई भेंट की गई। सहायक उपकरण वितरण समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव देवा ने सम्बोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश तिवारी, बालकृष्ण त्रिपाठी, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed