फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp meeting complete

प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास : धर्मेंद्र सिंह

Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting complete
प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास : धर्मेंद्र सिंह
विज्ञापन

- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- रोजगार सृजन में अन्य सरकारों से भाजपा बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास की बयार तेजी से बह रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी देश में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। पिछली सरकारों की तुलना में रोजगार सृजन में भाजपा सरकार आगे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने तमाम उपलब्धियां स्थापित किया है। संगठन जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा प्रबुद्ध वर्ग से विधानसभा चुनाव में समर्थन मांगती है। पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें। प्रबुद्ध वर्ग की मदद से ही प्रदेश सरकार रोज नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम को गोरखपुर प्रभारी अजय सिंह गौतम, दिलीप चतुर्वेदी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, वीरेंद्र मिश्र, राम सिंगार ओझा आदि ने भी संबोधित किया। विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान मधुबन दास, सुनील पांडेय, विमल पांडेय, संतोष पाठक, सोनू पाठक, डॉ. अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed