फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP made MP Harish Dwivedi its candidate from Basti Lok Sabha for the third time

Lok Sabha Election: एबीवीपी बस्ती के जिला प्रमुख से दो बार सांसद तक का सफर, हरीश द्विवेदी की अब हैट्रिक पर नजर

Tue, 05 Mar 2024 05:45 PM IST
रोहित सिंह रोहित सिंह
रोहित सिंह Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

बस्ती में एबीवीपी के कार्यकर्ता के रुप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले हरीश द्विवेदी बस्ती लोकसभा के दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। तीसरी बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने फिर से भरोसा जताया है। अब, हरीश हैट्रिक जमा पाएंगे या नहीं? ये देखने की बात होगी।

विज्ञापन
BJP made MP Harish Dwivedi its candidate from Basti Lok Sabha for the third time
सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती लोकसभा के दो बार से रहे सांसद हरीश द्विवेदी की नजर हैट्रिक पर है। इस बार उनके टिकट काटे जाने का कयास लग रहा था। लेकिन, केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर से हरीश द्विवेदी पर विश्वास जताया है। हरीश द्विवेदी ने अपना राजनैतिक सफर एक कार्यकर्ता के साथ शुरू कर सांसद और फिर भाजपा राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर खुद को वर्तमान राजनीति में स्थापित किया है। 

विज्ञापन


हरीश द्विेदी को करीब से जानने वाले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि हरीश द्विवेदी बेहद सरल और सुलझे व्यक्तित्व के धनी हैं। बताया, उन्होंने भी भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू की है।
विज्ञापन


1991 में बस्ती में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए। दो वर्ष बाद वो दो साल के लिए (1993 से 95) तक विद्यार्थी परिषद, बस्ती के जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। 1995 से 98 तक एबीवीपी गोरखपुर के विभाग संगठन मंत्री भी रहे। इसी दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलावा डिग्री कॉलेजों में एबीवीपी संगठन से छात्रों का जुड़ाव करवाया या यूं कहें कि गोरखपुर से ही हरीश द्विवेदी ने अपने प्रदेश का राजनीतिक सफर की शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 से 2000 तक प्रयागराज में विभाग संगठन मंत्री, 2000 से 2003 तक प्रयागराज के साथ ही सुल्तानपुर विभाग के संगठन मंत्री भी रहे। 2004 में भाजपा की प्रदेश टीम के संपर्क में आए। 2005 से 2007 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीतिक सलाहकार बनकर जिम्मेदारी निभाई। ये वही समय था जब उन्हें भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी के बाद 2007 से लेकर 2010 तक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहे। 2012 में विधानसभा का टिकट पहली बार मिला।

समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। 'इंडिया गठबंधन में शामिल सपा ने बस्ती लोकसभा से सपा ने कद्दावर नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी पर दांव लगाया है। पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) के सहारे सपा चुनाव की नैया पार लगने की उम्मीद लगाए बैठी है।


विधानसभा का चुनाव हारे और लोकसभा जीतते गए
हरीश द्विवेदी भाजपा से ही 2012 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। बस्ती सदर से वो प्रत्याशी थे, लेकिन ये चुनाव हार गए थे। 2014 के आम लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर हरीश द्विवेदी पर भरोसा जताया। टिकट दिया और वो विजेता बनें। 2019 में फिर से उन्होंने बस्ती की सीट पर भाजपा की जीत दोहराई। भाजपा ने तीसरी बार भी हरीश द्विवेदी पर भरोसा आजमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed