फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP district president held a meeting with Team-11

Basti News: टीम-11 के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बैठक

Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP district president held a meeting with Team-11
बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने हाल ही में किसानों एवं जनसमस्याओं, विशेषकर धर्मांतरण, लव जिहाद एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण तथा पीड़ितों को हर स्तर पर विधिक एवं संगठनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए टीम-11 का गठन किया है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा कार्यालय में टीम-11 की बैठक में जिलाध्यक्ष ने सदस्यों का संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का धर्मान्तरण, लव जिहाद अथवा अवैध घुसपैठ प्रदेश की सामाजिक संरचना और राष्ट्र की अखंडता के लिए गंभीर चुनौती है। पार्टी इन मुद्दों पर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है। बैठक समाप्त होने के बाद टीम-11 के सदस्य पुरानी बस्ती पहुंचे, जहां हाल ही में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया था। टीम ने अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर टीम-11 के सदस्य सत्येन्द्र सिंह भोलू, अभिषेक कुमार, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, तारक जायसवाल, विद्या मणि सिंह, वरुण सिंह, पिन्टू सोनकर, प्रदीप निषाद एवं विनोद चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed