फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP count achivment

भाजपाइयों ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां

Fri, 01 Oct 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
BJP count achivment
भाजपाइयों ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां
विज्ञापन

ग्रामीण विकास, रक्षा तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में हुई प्रगति : अशोक सिंह
मंदिर निर्माण, 370, 35 ए को समाप्त करना बड़ी उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सात वर्ष से भारत अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के कीर्तिमान बना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में जहां विकास को गति मिली है, किसानों को सम्मान निधि दिया जा रहा है, गरीबों को निशुल्क अनाज के साथ ही आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहीं रक्षा, अंतरिक्ष सहित विविध क्षेत्रों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। कोरोना संकट काल के बावजूद तेजी के साथ सड़क, शिक्षा, उद्योग, परिवहन एवं विविध क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई पड़ रही है।
यह कहना है भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह का। वे भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को आत्म निर्भर भारत संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि देश और प्रदेश कुशल नेतृत्व में निरंतर प्रगति के रास्ते पर है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को देश में मोदी और प्रदेश में योगी साकार कर रहे हैं। डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि वर्षों बाद देश में समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों की चिंता की जा रही है। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण, धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने के साथ ही तीन तलाक जैसे कानून बनाकर केंद्र की मोदी सरकार ने देश को वैचारिक, सामाजिक रूप से समृद्ध किया है। संचालन कार्यक्रम संयोजक अखंड प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रत्युष विक्रम सिंह, विवेकानंद मिश्र, अशोक गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव ‘गोला’ वैभव पांडेय , रवि सिंह, वीर विक्रम सिंह, जॉन पांडेय, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मुन्ना, विनोद शुक्ल, सोनू भट्ट, आलोक पांडेय, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, दीपक गौड़, सुनील अग्रहरि, विश्वनाथ गिरी, अरविंद कुमार सिंह और दिपांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed