फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bjp booth meeting

बूथ पदाधिकारी दुरुस्त कराएं मतदाता सूची

Sat, 16 Jun 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Sat, 16 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
bjp booth meeting
कार्यक्रम को संबोधित करते हरिनाथ भाई। - फोटो : amar ujala
कप्तानगंज। बूथ अध्यक्षों और मतदाता प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी के नाम मतदाता सूची में शामिल करा दिए जाएं। ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से अनिवार्य रूप से हटाए जाएं जो फर्जी तरीके से मतदाता बन गए हैं, यह काम बूथ स्तर के पदाधिकारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं। ये उद्गार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर हरिनाथ ने व्यक्त किए। वह बतौर मुख्य अतिथि मां गायत्री इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित बूथ अध्यक्ष और युवा मतदाता प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

पदाधिकारियों को क्रियाशील करने के साथ-साथ मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए कहा कि भाजपा कोई भी चुनाव जीत सकती है, बशर्ते कि बूथ प्रबंधन बेहतर हो। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर तमाम कार्य हुए हैं। सांसद ने सड़क, विद्युत, गैस कनेक्शन, आवास, संपर्क मार्ग, जलमार्ग व रेल विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।  कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, जिला प्रभारी अशोक सिंह, चतुर्गुन राजभर, विवेकानंद मिश्र, प्रेरक अनिरुद्ध मिश्र, जटाशंकर शुक्ल, भानु प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सुखराम गौड़, सुनील पांडेय, विमल पांडेय, गौरव मणि त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, संतोष शुक्ला, भगवान बक्स सिंह, विनोद चौधरी, ओम प्रकाश ओझा, चौधरी राजेश निराला, सर्वदेव दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed