{"_id":"6518784adf760827db033c44","slug":"birth-certificates-of-both-the-children-of-the-deceased-couple-issued-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5163-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मृतक दंपती के दोनों बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मृतक दंपती के दोनों बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र जारी
Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड
- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर अनुमन्य सुविधा-सहायता देने की कवायद तेज
- अटल आवासीय विद्यालय में दोनों बच्चों का पांच अक्तूबर तक हो जाएगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली/बस्ती। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर खुदकुशी करने वाले दंपती के परिवार को सभी अनुमन्य सुविधाएं देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। तहसील प्रशासन, नगर पंचायत, समाज कल्याण विभाग और बाल कल्याण विभाग अपने स्तर से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हो गया है। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कोशिश यह है कि मुख्यमंत्री के चार अक्तूबर के संभावित दौरे से पहले हर संभव प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
इस क्रम में शनिवार को नगर पंचायत रुधौली कार्यालय से दंपती के दोनों बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। वहीं मृतकों का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक दंपती में से पति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जनपद मुख्यालय एवं पत्नी के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।
एसडीएम गिरीश कुमार झा ने बताया कि मृतक दंपती के परिजनों व बच्चों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता कोष से लाभान्वित करने के लिए संस्तुति पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ दिया जाना है। रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मुआवजा देने का प्राविधान है, जिसे पुलिस के न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद जारी किया जाएगा। जिला समाज कल्याण की ओर से दोनों बच्चों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने की कवायद प्रक्रियाधीन है। यह सभी लाभ बच्चों के माता-पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने के बाद दे दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि पांच अक्तूबर को मृतकों के क्रियाकर्म के बाद हर्रैया क्षेत्र में निर्मित अटल आवासीय विद्यालय में दोनों बच्चों का दाखिला करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
..
फोरेंसिक लैब में भेजी जाएगा दंपती का मोबाइल फोन
बस्ती। खुदकुशी करने वाले दंपती के मोबाइल फोन से ही अलग-अलग 12 वीडियो बनाए गए थे। उसी के आधार पर पुलिस की तफ्तीश चल रही। उस वीडियो में छेड़छाड़ आदि की पुष्टि के लिए दंपती के मोबाइल फोन की जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। इसमें तीन बिंदुओ पर जांच की सिफारिश की गई है। एक यह कि वह सभी वीडियो एक ही मोबाइल फोन से बनाए गए हैं या नहीं। दूसरा वीडियो में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई। तीसरा उस मोबाइल फोन में बनाया गया कोई वीडियो डिलीट किया गया है अथवा नहीं। विवेचक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि इसकी तैयारी की जा चुकी है। सोमवार को विशेष वाहक से मोबाइल फोन भेज दिया जाएगा। संवाद
...
आरोपियों की मोबाइल फोन में वीडियो बनाने की पुष्टि नहीं
बस्ती। पुलिस की जांच में मृतक दंपती के उस आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई, जिसमें कहा गया था कि उसके घर का आरोपियों ने कई वीडियो बनाया था। मुख्य आरोपी त्रिलोकी और नाबालिग आरोपी दोनों की मोबाइल पहले ही कब्जे में ले लिया था। दोनों की गहनता से जांच की गई लेकिन उनसे कोई सुराग या साक्ष्य नहीं मिला। मुख्य आरोपी त्रिलोकी कीपैड वाली मोबाइल इस्तेमाल करता था। जिसमें वीडियो बनाने की सुविधा नहीं है। नाबालिग आरोपी की मोबाइल में वीडियो बनाने की सुविधा है लेकिन उसकी जांच में केस से जुड़ा कोई ऑडियो या वीडियो पुलिस को नहीं मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ठीक कराया जा रहा रास्ता
- खुदकुशी करने वाले दंपती के घर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों,नेताओं और अन्य लोगों की आवाजाही को देखते हुए नगर पंचायत की तरफ से रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। बखिरा मुख्य मार्ग से मुड़ने के बाद उसके घर तक का करीब 50 मीटर का रास्ता काफी खराब था। नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधि विपिन पांडेय ने बताया कि रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। तात्कालिक तौर पर उसमें रोड़ा और राबिश डाल दिया गया है। कोशिश होगी कि नगर पंचायत से उस रोड को सीसी रोड या इंटरलॉकिंग की स्वीकृति कराई जाए।
-- -- -- -- -- -- -
तफ्तीश पूरी,अगले हफ्ते दाखिल हो सकती है चार्जशीट
बस्ती। पुलिस ने अपने स्तर से सभी तफ्तीश पूरी कर ली है। परिवार वालों के अलावा केस से जुड़े कुछ अन्य लोगों के जरूरी बयान लिए जा चुके हैं। मृत्यु से पूर्व बयान के वीडियो साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जा चुका है। आरोप पत्र न्यायालय में भेजने से पहले अभियोजन की स्वीकृति लेनी होती है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते अभियोजन की स्वीकृति के लिए चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
...
ो