फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Biometrics will be installed in colleges... 70 percent attendance is mandatory

Basti News: महाविद्यालयों में लगेगी बायोमेट्रिक... 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

Sat, 29 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Biometrics will be installed in colleges... 70 percent attendance is mandatory
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में जल्द ही बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इससे महाविद्यालय प्रतिदिन कक्षाएं संचालित करेंगे। जबकि छात्रवृत्ति के लिए 70 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य कहा गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक लगाई जानी है। बायोमेट्रिक से 70 प्रतिशत उपस्थिति होने पर ही छात्रों को शुक्ल प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। जबकि विश्वविद्यालय से जुड़े कई महाविद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं होती है, जिससे परीक्षा के दौरान छात्रों को समस्या उत्पन्न होती है। छात्रों की सुविधा को देखते हुए शासन ने बायोमेट्रिक लगवाने के निर्देश दिए हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से छह जिले के लगभग 285 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसमें से स्वपोषित के लगभग 90 प्रतिशत महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक की व्यवस्था नहीं है। इससे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के बाद छात्र अन्य कार्यों में जुट जाते है। जिससे छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है और पढ़ने वाले छात्र ही प्रवेश लेंगे। वहीं विश्वविद्यालय के सभी संकायों में बायोमेट्रिक की व्यवस्था की गई है, साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में भी बायोमेट्रिक की व्यवस्था की गई है। लेकिन कॉलेज में सुविधा अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक लगवाने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। लेकिन छात्रवृत्ति को लेकर उसकी अब 70 प्रतिशत उपस्थिति होनी अनिवार्य है। ऐसे में महाविद्यालयों में जल्द ही बायोमेट्रिक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed