फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider killed, companion injured after being hit by a speeding car

Basti News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 28 Feb 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured after being hit by a speeding car
फ़ाइल फोटो अंकित यादव
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खिरिहवा गांव के संदीप कुमार की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात दुबौलिया थाना क्षेत्र के भनखरपुर गांव में शुभकरन के घर गई थी। बरात में शामिल होने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया भारी नाथ गांव के अंकित यादव (22) और राज नाथ पांडेय (24) बाइक से गए थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल के बाद अंकित यादव और राजनाथ पांडेय एक ही बाइक पर सवार होकर घर आने के लिए गांव के लोगों के साथ निकले।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे जैसे ही ये लोग दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी तिराहे से कप्तानगंज की तरफ मुड़ने लगे, तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अंकित यादव पुत्र राम भवन यादव, राजनाथ पांडेय पुत्र हृदय राम पांडेय निवासी बैदोलिया भारीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण दोनों लोग काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अन्य साथी पन्डूल घाट तक पहुंच गए गए तो गांव के महेंद्र कुमार, नीरज, विशाल लौटकर गए और देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे। सूचना के पर पीआरवी और दुबौलिया थाने की पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने अंकित यादव को मृत घोषित कर दिया और घायल राज नाथ पांडेय को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

अंकित यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुबौलिया के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed